बिजली बचत के लिए शुरू की गई एनर्जी एफिशियंट लाइटिंग प्रोग्राम योजना के तहत फरीदाबाद में भी बिजली उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब बांटने की शुरुआत हो चुकी है।
केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को पहले दिन 9 सेंटरों पर एक हजार एलईडी बल्ब उपभोक्ताओं को वितरिए किए गए। बाजार से कम कीमत पर बल्ब उपलब्ध कराए गए हैं।
सोमवार को सेक्टर 23 स्थित सर्कल कार्यालय पर इसकी औपचारिक शुरूआत की गई। एलईडी बल्ब लेने के लिए उपभोक्ता को बिजली का बिल दिखाना होगा। बिजली निगम उपभोक्ता का नाम व बिल का एकाउंट नंबर एक सॉफ्टवेयर में दर्ज करेगा।
इसके बाद उपभोक्ता काउंटर से बल्ब ले सकेगा। एक उपभोक्ता को एक बिल पर 10 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। निगम के कार्यकारी अभियंता वक्र्स नरेश कक्कड़ ने बताया कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी रेट पर बल्ब दिए जा रहे हैं।