फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नारायणा की एक केमिकल फैक्टरी में रिसाव, इलाके में लोग बदबू से परेशान

Wed, 18 Oct 2023 11:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नारायणा गांव में केमिकल फैक्टरी से हो रहे रिसाव के चलते इलाके में लोग बदबू से परेशान हैं। चारों तरफ गैस की बदबू फैली हुई है। गैस बदबू की घटना दो दिन पहले भी हुई थी।
विज्ञापन
नारायणा इलाके में केमिकल रिसाव से लोग परेशान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के नारायणा इलाके में एक बार फिर केमिकल रिसाव की वजह से लोग परेशान हो गए हैं। नारायणा गांव में केमिकल फैक्टरी में हाइड्रो कार्बन रिसाव हो गया। जिससे गैस की बदबू चारों तरफ फैल गई। इसी वजह से स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ दो दिन पहले भी यहां से पुलिस को दुर्गंध से परेशान लोगों की शिकायत मिली थी। सी-ब्लॉक, नारायणा इलाके में दुर्गंध को लेकर पुलिस को फोन पर जानकारी मिली थी। पीसीआर कॉल के आधार पर संबंधित एजेंसियों ने मामले पर प्रतिक्रिया दी। दो दिन पहले फिलहाल किसी के अस्पताल में भर्ती होने की कोई जानकारी नहीं मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें