फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चाइनीज सामान खरीदना सैनिकों के लिए गोली का इंतजाम करने जैसा'

Wed, 10 May 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत अब तक 25 हजार लोग चाइनीज उत्पादों के विरोध में हस्ताक्षर कर चुके हैं। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


अभियान के अंतिम दिन मंच पदाधिकारियों ने तिगांव क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर प्रांतीय सह-संयोजक सतेद्र सौरोत, हस्ताक्षर अभियान प्रमुख डा. कृष्णकांत उपाध्याय, अमरदीप सिंह व संजय मैथिल विशेष तौर पर मौजूद थे।

तिगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वदेशी के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करते हुए प्रांतीय सह-संयोजक ने कहा कि स्वदेशी की राह पर चलकर हम अपने राष्ट्र को समृद्धि करने के साथ अपने शत्रु राष्ट्र से बिना युद्ध निपट सकते है।
विज्ञापन


स्वदेशी राष्ट्रभक्ति की नई परिभाषा है। सौरोत ने बताया कि चीन का सामान खरीदने का अर्थ है कि अपने सैनिक के लिए गोली का इंतजाम करना। इसलिए हमें दुश्मन देश का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

डा. उपाध्याय ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वदेशी और भारतीयता को अपनाने पर जोर दिया। जबकि अमरदीप ने अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी के महत्व को समझाया। इस मौके पर जिला संयोजक कुणाल  गोयल, राकेश चौधरी, पारस कुमार, प्रमोद शर्मा, श्रीपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें