फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने सांसद के आवास पर डाला ताला

Thu, 09 Oct 2014 01:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने बुधवार को कचहरी में हड़ताल रखी। अधिवक्ता बार सभागार में एकत्र हुए और मार्च करते हुए राजनगर सेक्टर-2 स्थित सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


वीके सिंह के न मिलने से नाराज अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। बाद में सांसद प्रतिनिधि एसपी सिंह के समझाने पर अधिवक्ता उन्हें अपना ज्ञापन उन्हें सौंपकर चले गए।

पूर्व घोषणा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने अपने-अपने सांसद का घेराव किया। बार अध्यक्ष अनिल पंडित ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच किसी जिले में शुरू की जाए, इसे लेकर अधिवक्ताओं में कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन


बार अध्यक्ष का कहना था कि उन्होंने इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाने और अधिवक्ताओं से मिलवाने के लिए उनसे समय लेने की मांग पहले भी सांसद से की थी, मगर वादा किए जाने के बाद भी सांसद ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने बताया कि वीके सिंह ने फोन पर उन्हें दोबारा आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के अंदर ही वह प्रधानमंत्री से अधिवक्ताओं को समय दिलाएंगे।

वकीलों के पैदल मार्च के चलते आरडीसी रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई। हड़ताल के चलते बुधवार को कचहरी में कामकाज ठप रहा। इससे वादकारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें