फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर खुलासे के बाद अगस्ता वेस्टलैंड मामले में वकील गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2016 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गौतम खेतान - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
विज्ञापन
विदेश में बेनामी संपत्तियों में निवेश से संबंधित पनामा पेपर खुलासे के बाद पहली गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने दिल्ली के वकील गौतम खेतान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


खेतान पर 23 सितंबर 2014 में कथित तौर पर आगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में रिश्वत के लेनदेन का आरोप है। उनका नाम पनामा पेपर खुलासे में भी सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक खेतान ने एयरोमैट्रिक्स बोर्ड से मेहरसन्स ज्वैलर्स के मालिक अश्विनी कुमार मेहरा के बेटे नवीन के पक्ष में एक संदर्भ पत्र जारी किया था।

नवीन मेहरा दो अपतटीय पनामा कानूनी फर्म मोसाक फोनसेका द्वारा पंजीकृत संस्थाओं में निदेशक थे। बता दें कि हाल ही में आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए तीनों व्यापारियों के घरों के दरवाजे खटखटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे के बाद विभाग ने भेजा था सस्टैंडर्ड प्रश्नावली का सेट

पनामा पेपर लीक - फोटो : bbc
आयकर अधिकारियों ने बताया था कि विभाग सबसे पहले उन लोगों का सर्वे कर रही है जिन्होंने अधिकारियों को लिखित में यह बात कही है कि उनका टैक्स बचाने के लिए बनाई गई कंपनियों से कोई लेना देना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जिन तीन व्यापारियों का सर्वे किया गया उनमें से दो ऐसे हैं जिन्होंने टैक्स बचाने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में कंपनी बनाई थी। वहीं, तीसरे व्यापारी ने संयुक्त अरब अमीरात में कंपनी बनाई थी।

इससे पहले पनामा पेपर खुलासे में जिन लोगों का भी नाम सामने आया है विभाग ने सबको एक स्टैंडर्ड प्रश्नावली का सेट भेजा था। इसके साथ ही कुछ खास प्रश्नों का एक सेट अलग से भी भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें