फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने कहा केंद्र से किए एग्रीमेंट से नहीं है कोई कमाई

Thu, 28 Apr 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गूगल
विज्ञापन
गूगल ने हाईकोर्ट को बताया है कि केंद्र सरकार के कंटेंट से वह कोई कमाई नहीं करती। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ किए गए एग्रीमेंट के आधार पर वह कोई राजस्व अर्जित नहीं कर रही है।
विज्ञापन


गूगल ने प्रधानमंत्री कार्यालय समेत अन्य मंत्रालयों के सोशल मीडिया के उपयोग करने के खिलाफ दायर याचिका पर यह जवाब पेश किया है।

न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति संजीव सचदेव की खंडपीठ के समक्ष दायर अपने हलफनामे में गूगल ने कहा है उसे जब कोई अन्य प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ भी नहीं है। 
विज्ञापन

सरकार को राजस्व देने का नहीं कोई मतलब

google
ऐसे में सरकार को राजस्व देने का मतलब ही नहीं उठता। पेश मामले में भाजपा नेता के.एन गोविंदाचार्य ने जनहित याचिका दायर की थी।

याचिका में प्रधानमंत्री कार्यालय समेत अन्य मंत्रालयों के सोशल मीडिया के उपयोग करने पर आपत्ति जताई गई है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को यूरोप की अदालत का एक फैसले का उदाहरण देते हुए कहा है कि वह पिछले एक साल से सरकार से अनुबंध की प्रति मांग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें