फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चारों दोस्त परेशान कर रहे हैं, मैं हार गया, वीडियो बनाया और फांसी पर लटका हेड कांस्टेबल का बेटा

Sun, 14 Jul 2019 11:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे (एलएलबी छात्र) ने साथियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। 11 जुलाई की इस वारदात के बाद परिजनों को मृतक के मोबाइल से सुसाइड से पहले शूट किया गया वीडियो मिला। 
विज्ञापन


इसमें उसने 12वीं की छात्रा समेत चार दोस्तों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। पिता ने चारों को नामजद कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गाजियाबाद जिले के शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और फिलहाल धौलाना थाने की यूपीएसआईडीसी चौकी पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। मंझला बेटा विपिन (20) इंमेंटेके कॉलेज में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे विपिन ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगा लिया। उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें विपिन का वीडियो मिला। 
Trending Videos
विज्ञापन

उसने यह वीडियो मौत से पहले बनाया था। वीरेंद्र सिंह के मुताबिक वीडियो में वह अन्नू, अंकुर व अरुण के अलावा 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का नाम ले रहा है। बड़े भाई सचिन का कहना है कि तीन-चार दिन पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। 

फोन करने वाले ने विपिन का नाम लेकर गाली गलौज की थी। पूरे परिवार को अगवा करने की धमकी दी थी।
 चारों ने जिंदगी बर्बाद कर दी 
विपिन वीडियो में कहता दिख रहा है कि 'इन चारों ने जिंदगी बर्बाद कर दी है।

परिजनों ने उसे अच्छी परवरिश दी है, मगर 14 जून से यह चारों से परेशान कर रहे हैं। मैं हार गया हूं। मैं इस दुनिया से जा रहा हूं।' उसने पिता से गुहार लगाई है कि नहीं छोड़ना नहीं। मेरी मौत के बाद इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना। वीडियो में बहन के लिए कहा कि 'परेशान मत होना, मां का ख्याल रखना।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें