फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चलेगी महिला स्पेशल बस, जीएमसीबीएल ने तैयार की योजना

Sun, 14 Jul 2019 11:37 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) जल्द ही महिलाओं को तोहफा देने वाला है। शहर में महिला स्पेशल बस चलाए जाने की योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है। योजना के सिरे चढ़ते ही पहले से चल रहे 6 रूटों पर एक-एक महिला स्पेशल बस भी चलेगी। इसके लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। आला अधिकारियों की मंजूरी मिलते ही महिला स्पेशल बसों को सड़कों पर दौड़ा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जीएमसीबीएल ने पहले एक महिला स्पेशल बस दिल्ली रूट पर चलाने की योजना तैयार की थी, लेकिन इस रूट पर अन्य बसें के शुरू होने में देरी हो रही है जिसके कारण इस योजना को शहर के 6 अन्य रूटों के लिए कर दिया गया। 

अधिकारियों के मुताबिक, शहर में सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रयोग करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। शहर में चलाए जा रहे सभी 6 रूटों पर महिलाएं बस का प्रयोग कर रही हैं। अनेक बार यह बात सामने आई है कि बस में अधिक भीड़ के कारण महिलाओं को परेशानी हुई है। इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए महिला स्पेशल बस चलाए जाने की योजना बनाई गई थी। 
विज्ञापन


दिल्ली रूट पर हो रही वारदातों के मद्देनजर दिल्ली रूट को महिला स्पेशल के साथ शुरू किए जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन इस रूट पर दिल्ली सरकार की तरफ से एनओसी मिलने में देरी हो रही है जिसके कारण फिलहाल इस रूट की महिला स्पेशल के साथ शुरूआत करने को रोक दिया गया। 
विज्ञापन

इस योजना में बदलाव कर अब शहर के अंदरूनी रूटों पर महिला स्पेशल बस चलाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक रूट पर 1-1 बस चलाए जाने की योजना तैयार कर ली गई है। आशा की जा रही है कि अगले महीने की शुरुआत तक महिला स्पेशल बस को शुरू कर दिया जाएगा।
बयान

महिला स्पेशल बस चलाने की योजना बनाकर सिरे चढ़ाया जा रहा है। जल्द ही बस को शुरु कर दिया जाएगा।
-चंद्रशेखर खरे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमसीबीएल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें