फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में आएगी अक्षय सिंह की जांच रिपोर्ट

Thu, 09 Jul 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापम घोटाला कवर करने गए टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के बाद विसरा की एम्स में जांच शुरू कर दी गई है। एम्स प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने में एक महीना लग सकता है।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने एम्स से विसरा जांच के लिए संपर्क किया था। मंगलवार को दो सेट में विसरा यहां लाया गया।

हिस्टोपैथोलॉजी जांच फोरेंसिक विभाग के चिकित्सक डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. माइलो तबिन और डॉ. शशांक पुनिया करेंगे। वहीं विसरा के एक नमूने को रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) ले जाने के लिए एमपी पुलिस को कहा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, एम्स के फोरेंसिक विभाग में किसी जहरीले पदार्थ से मौत होने की स्थिति में जांच की उचित व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से सुनंदा पुष्कर के विसरा को भी जांच के लिए सीएफएसएल भेजने का निर्णय लिया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

केजरीवाल ने की परिजनों को मदद की पेशकश

पत्रकार अक्षय सिंह के परिजनों से बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुलाकात की। मयूर विहार में परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करने के साथ मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि आर्थिक सहायता के अलावा मुख्यमंत्री ने अक्षय सिंह की बहन को सरकारी नौकरी देने की पेशकश भी की है।

केजरीवाल ने कहा है कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए जल्द ही उपयुक्त नौकरी अक्षय सिंह की बहन को दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक निजी न्यूज चैनल में कार्यरत अक्षय व्यापमं घोटाले में एक आरोपी के परिजनों का साक्षात्कार ले रहे थे, उसी दौरान रहस्यमय हालात में उनकी मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें