फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती के खिलाफ धरने पर बैठी पत्नी लिपिका

Thu, 09 Jul 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सोमनाथ की पत्नी लिपिका मित्रा बुधवार को इंसाफ की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय व महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह भी मौजूद थी। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती और कुमार विश्वास की गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं सतीश उपाध्याय ने कहा कि जो लोग महिला सुरक्षा का दावा करके सत्ता में आए थे, आज वही महिलाओं का अपमान करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन

'कुमार विश्वास और भारती पर हो कार्रवाई'

दूसरी तरफ बरखा सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए एक है। किसी को सिर्फ इस लिए मनमानी नहीं करने दी जा सकती है कि उनकी पार्टी की सरकार है।

बरखा ने कहा कि इन लोगों पर कानूनन कड़ी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था।

पुलिस की ओर से कराई गई दोनों के बीच काउंसलिंग में भी ये मामला सुलझ नहीं सका था। वहीं सोमनाथ भारती ने महिला आयोग से मामले को बंद करने की भी अपील की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें