फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन भरेंगे तीनो दिग्गज नामांकन

Wed, 21 Jan 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो जाएगी। आखिरी दिन तीनों प्रमुख दलों कांग्रेस, बीजेपी और आप के सीएम उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को कुल 206 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के पुराने नेता शामिल थे। मंगलवार को सभी नामांकन स्थलों पर उम्मीदवार अपने समर्थकों और गाजे बाजे के साथ पहुंचे।

मंगलवार को मंगोलपुरी से कांग्रेस के राजकुमार चौहान, बल्लीमरान से कांग्रेस के हारून यूसुफ, विश्वास नगर से बीजेपी के ओपी शर्मा, बिजवासन से बीजेपी के सतप्रकाश राणा ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


इसके अलावा कई सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 3 बजे समय खत्म होने के बाद भी देर शाम तक जारी रही, क्योंकि जहां पर 3 बजे तक प्रत्याशी आरओ ऑफिस में पहुंच गए, लिहाजा उन्हें नामांकन भरने दिया गया। चुनाव अधिकारियों को मुताबिक, अब तक दिल्ली में कुल 384 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं।

आखिरी दिन बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
नामांकन के आखिरी दिन भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सभी प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन स्थलों पर अतरिक्त पुलिस बढ़ाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेडिंग भी ज्यादा की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह नामांकन स्थलों के आस-पास की सड़कों पर जाम को देखते हुए उससे बचकर निकलें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें