मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। एनएसयूआई, एबीवीपी व आइसा जैसे प्रमुख छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को ही अपने उम्मीदवारों का नामांकन कराने की रणनीति तैयार की है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए बृहस्पतिवार(आज) अहम दिन होने वाला है। आज नामांकन करने का अंतिम दिन है। भावी उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी। 20 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। एनएसयूआई, एबीवीपी व आइसा जैसे प्रमुख छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को ही अपने उम्मीदवारों का नामांकन कराने की रणनीति तैयार की है। एनएसयूआई जहां 11 से 12 उम्मीदवारों के नामांकन कराएगा, वहीं एबीवीपी ने सात उम्मीदवारों का नामांकन कराने का फैसला किया है। आइसा भी चार से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन कराएगा। हालांकि छात्र संगठन पैनल की घोषणा नाम वापसी वाले दिन ही करेंगे।
डीयू प्रशासन ने आखिरी दिन होने के चलते नामांकन प्रक्रिया के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बात पर नजर रखी जाएगी कि आखिरी दिन नामांकन के दौरान भावी उम्मीदवार व उनके समर्थक किसी तरह का हुड़दंग न मचाएं। इसके लिए नामांकन केंद्र पर पुलिस और डीयू सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भावी उम्मीदवारों को जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कराना होगा। बृहस्पतिवार को ही 3.15 बजे तक फॉर्म की छंटनी की जाएगी। शाम 6:00 बजे तक उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
20 सितंबर को होगी नाम वापसी
20 सितंबर 12 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापस लिए जाने वाले दिन ही उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस पद के लिए कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक रहे हैं। इसके ही उम्मीदवार अपना अधिकारिक रूप से चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे। अब तक छात्र संगठन प्रचार जारी किए हुए थे। मालूम हो कि डूसू चुनाव 27 सितंबर को होना है।