फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में घुस चुके हैं दो आत्मघाती आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली समेत देश में फिदायीन व ग्रेनेड हमले का अंदेशा जताया है। खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) दिल्ली समेत देश में वीआईपी व भीड़भाड़ वाले बाजारों में हमले की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि हमले को अंजाम देने के लिए आतंकी दिल्ली व एनसीआर में छिपे हुए हैं। दिल्ली पुलिस की टीमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत देश में कई जगह छापेमारी कर रही हैं।

स्पेशल सेल ने इस साजिश को लेकर एफआईआर भी दर्ज की है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लश्कर के फिदायीन आतंकी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आत्मघाती हमला करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

दोनों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर से घुसपैठ की

इस साजिश का उस समय पर्दाफाश हुआ जब स्पेशल सेल को लश्कर के दो आतंकियों दुजाना और उकाशा के बारे में खुफिया जानकारी मिली। दोनों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर से घुसपैठ की।

इनपुट्स मिलने के बाद स्पेशल सेल ने एक दिसंबर को आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) आदि के तहत दर्ज एफआईआर दर्ज की गई है।

इसमें कहा गया है कि लश्कर दिल्ली व देश में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। इसके लिए संगठन के आकाओं ने जम्मू कश्मीर और अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के रास्ते आतंकियों को भारत में घुसाया है।
विज्ञापन

आतंकी काफी समय से जम्मू कश्मीर में रह रहे थे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे इनपुट्स मिले हैं कि दुजाना व उकाशा के रूप में पहचाने गए ये दोनों लश्कर आतंकी काफी समय से जम्मू कश्मीर में रह रहे थे।

यह दोनों दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में वीआईपी लोगों पर आत्मघाती व ग्रेनेड हमला करने की साजिश रच रहे थे। हमले में वह खुद या फिर किसी अन्य आतंकी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए ये लोग नोमान, जायद और खुर्शीद जैसे नामों को इस्तेमाल कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें