फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: डीएनडी से रजनीगंधा के बीच डिवाइडर हटाकर बढ़ाई गई लेन, दो दिन तक ट्रैफिक पुलिस करेगी इसका ट्रायल

Wed, 15 Mar 2023 10:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पिछले सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी से कनेक्ट हो जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली, सराय काले खां से आने वाले वाहनों के साथ एम्स से नोएडा के बीच सिग्नल फ्री आवागमन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे डीएनडी पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
डिवाइडर हटाती ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएनडी के रास्ते दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक के मैनेजमेंट में नोएडा ट्रैफिक पुलिस विफल साबित हो रही है। डीएनडी टोल के पास रोजाना व्यस्त समय में तीन से चार घंटे का जाम लग रहा है। जिसमें चालकों को परेशानी हो रही है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी से रजनीगंधा के बीच के लेन से डिवाइडर को हटा दिया। इससे यह रूट दो लेन का बन गया है। यातायात पुलिस दो दिन तक इसका ट्रायल करेगी। जाम से राहत मिली तो इस व्यवस्था को स्थायी तौर से लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी से कनेक्ट हो जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली, सराय काले खां से आने वाले वाहनों के साथ एम्स से नोएडा के बीच सिग्नल फ्री आवागमन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे डीएनडी पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। शुक्रवार से टोल प्लाजा पर छह लेन से आवागमन शुरू करा दिया गया। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभल पा रही। 
विज्ञापन

बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी से रजनीगंधा के बीच आने वाली लेन से डिवाइडर को हटवाकर कर इसे दो लेन का बना दिया है। इससे रजनीगंधा की तरफ आने वाले चालकों को सहूलियत होगी। ट्रैफिक का दबाव अधिक होने पर लूप रोड पर जाने वाले वाहनों को भी रजनीगंधा की तरफ भेज कर यूटर्न से महामाया और फिल्म सिटी की तरफ भेजा जा सकेगा।

दिल्ली से डीएनडी के रास्ते आने वाले वाहनों का दबाव अधिक है। डीएनडी टोल से रजनीगंधा के बीच डिवाइडर हटाकर दिया गया है। लेन बढ़ने से जाम से राहत मिलेगी। -अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें