फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद छात्रों को धमकाने वाली शिक्षिका निलंबित

Thu, 24 Dec 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात मॉडल स्कूल नूंह की संगीत शिक्षिका रश्मि शर्मा को गत 19 दिसंबर को दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद संबंधित छात्रों को धमकाने तथा उनको कथित तौर पर पीटने की शिकायत मिलने और उनके विरुद्ध स्कूल मुखी चन्द्रमोहन झॉ की ओर से कुछ अन्य आरोप लगाकर उनको सेवा से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जिन दो छात्रों के बीच जिलास्तरीय गीता जयंती उत्सव के दौरान 19 दिसंबर को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट की जानकारी उक्त शिक्षिका को मिलने के बाद उन्होंने दोनों छात्रों को कड़ाई से धमका दिया।

इन छात्रों में से एक एडीसी मेवात मनीराम शर्मा का बेटा बताया जाता है। मामला बढ़ता देखकर उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस शिक्षिका के विरुद्ध कुछ आरोप लगाकर उनको सेवा से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेवात मॉडल स्कूल नूंह में इस मामले की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। इस विद्यालय से जुड़े विश्वस्त सूत्र भी इस निलंबन की बात कह रहे हैं।
उधर इस स्कूल के प्रधानाचार्य का इस मामले पर पक्ष ज्ञात करने की कोशिश की गई मगर देर शाम तक उनसे बात नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें