फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय लेने गया युवक वापस नहीं लौटा

Sat, 16 Aug 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो साइट पर काम करने के दौरान शनिवार शाम को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब 35 वर्षीय कमलेश सिंह सेंट्रल हॉस्पिटल के पास बन रहे मेट्रो डिपो की साइट पर काम करता था। कमलेश के साथी कर्मचारी लक्ष्मण ने बताया कि कमलेश मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के लालसो गांव का रहने वाला था।

वह शादीशुदा था। वह अपने साथी मजदूरों के साथ सेक्टर-20बी स्थित हनुमान मंदिर के पास रहता था। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके अस्पताल पहुंचे साथी कर्मचारियों का कहना था कि कमलेश खाना खाने के बाद चाय लेने गया था, वहीं रास्ते में गिर गया, जबकि एक अन्य साथी का कहना है कि कमलेश कुछ ऊंचाई पर काम कर रहा था, इस दौरान नीचे गिरा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें