दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी श्रम अदालतों को कड़कड़डूमा अदालत से व कई अन्य ट्रिब्यूनल को द्वारका जिला न्यायालय में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यह सभी अदालतें 6 नवंबर से नए परिसर में काम करने लगेंगी।
दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्मा द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, आठ श्रम अदालतें, औद्योगिक न्यायाधिकरण, दो केंद्रीय सरकारी औद्योगिक न्यायाधिकरण (सीजीआईटी) को दक्षिण पश्चिम दिल्ली स्थित द्वारका अदालत में स्थानांतरित किया गया है।
हालांकि उन्होंने श्रम अदालतों के स्थानांतरण का कोई कारण नहीं बताया है। सर्कुलर के अनुसार, यह सभी अदालतें व न्यायाधिकरण 6 नवंबर से द्वारका अदालत में काम करने शुरू कर देंगे। ब्यूरो