दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। इसके तहत दिल्ली में अब शराब की सरकारी दुकानें नहीं खुलेंगी बल्कि सभी दुकानें प्राइवेट होंगी। इस नई नीति के तहत दिल्ली में शराब पीने वालों की उम्र 25 से 21 कर दी गई है। दिल्ली सरकार अपनी इस नीति के लिए विपक्ष के साथ ही अपने कई पुराने साथियों का भी विरोध झेल रही है।
विश्वास के ट्वीट पर आप विधायक नरेश बाल्यान ने भी उन्हें जवाब दिया जिसमें उन्होंने लिखा, 'लगता है आज सुबह गलत पदार्थ का सेवन कर लिया है आपने, 2021 तक दिल्ली में शराब पीने की आयु 25 वर्ष थी, नई नीति के बाद 21 वर्ष की गई है, दूसरा तथ्य यह है कि शराब का एक भी ठेका नहीं बढ़ा है, 4 कम हुए है, बाकी हमे पता है की राज्यसभा का दर्द जीवन भर रहेगा, ऐसे ही झूठ फैलाते रहे!'
इस पर कुमार विश्वास ने भी जवाब में ट्वीट करते हुए ये खुलासा कर दिया कि वो जिस दारू जमाखोर विधायक की बात कर रहे थे वह बाल्यान ही हैं। कुमार विश्वास ने लिखा, “चोर जो चुप ही लगा जाता तो वो कम पिटता, बाप का नाम बताने की जरूरत क्या थी..!” मैंने तो बस “दारू जमाखोर विधायक” लिखा था, तुम ही आए थे यह जताने की जरूरत क्या थी बालक?