दिल्ली में कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कहर बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि बीते दो दिनों में आए कोरोना के मामलों में 84 फीसदी ओमिक्रॉन के केस हैं। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि आज राजधानी में कोरोना के लगभग 4000 नए मामले आ सकते हैं।
84% of the #COVID19 cases reported in Delhi in the past 2 days were of the #Omicron variant. Delhi's expected to report around 4,000 cases today with the positivity rate rising to 6.5%. Currently, 202 patients are admitted to Delhi hospitals: Delhi Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/JAYUNNsZts
रविवार को आए थे 3194 नए मामले
रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले एक दिन में 3194 नए मामले भी सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई। इस साल दोनों दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई है।