महिला द्वारा जबरन संबंध बनाने की कोशिश के आरोप पर विश्वास ने कविता के अल्फाजों और शायरना अंदजा में जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से ये जवाब दिया। जिसमें पीएम मोदी पर भी निशाना साध गया है।
विश्वास ने जुबानी हमले में साफ लिखा है कि न डरेंगे और न हटेंगे। हालांकि फेसबुक से लेकर टिवटर पर विश्वास पर यूजर्स के हमले जारी हैं।
एक यूजर्स ने कुमार की पोस्ट पर लिखा है कि मैं राग भारत छोड़कर राग दरबारी गाने लगूं लाइन पर कमेंट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना लगाना छोड़े। क्योंकि राजनीति अलग और चरित्र अलग बात है।
यूजर्स भी कर रहे तीखे हमले
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर आरोपों का जवाब देते हुए लिखा है कि
फिर वही किरदार, वही चेहरा, पर इस बार एक नई कहानी के साथ।
रोज एक नया ड्रामा, नई पटकथा,
नया बयान, नया बखान और उद्देश्य केवल एक,
कि मैं राग भारत छोड़कर राग दरबारी गाने लंगू।
करते रहिए दुष्प्रचार और षडयंत्र।
न डरेंगे, न हटेंगे, कुछ नया ट्राई करिए जिल्ले सुभानी....
गौरतलब है कि महिला ने चाणक्यपुरी थाने में दी गई शिकायत में विश्वास पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं, महिला आयोग ने मामले में कहा था कि विश्वास के खिलाफ महिला द्वारा दी शिकायत को पुलिस के पास उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया है।