फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां किरण के लिए छठी बार कमल खिलाने की है चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली ही नहीं, कृष्णानगर विधानसभा पर भी पूरे देश की नजर है। पूर्वी दिल्ली की इस सीट से भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ताल ठोक रही हैं। यहां पर डॉ. हर्षवर्धन के खड़े किए गए गढ़ में छठी बार कमल खिलाना उनके लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


इस बार चुनावी मुकाबला काफी रोचक देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. वीके मोंगा के रूप में अपने ही बागी प्रत्याशी से चुनौती मिल रही थी तो इस बार कांग्रेस के लिए यही स्थिति है।

कांग्रेस के प्रत्याशी बंशीलाल को पार्टी के ही कार्यकर्ता रहे एसके बग्गा से चुनौती मिल रही है। बग्गा इस बार आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि भाजपा प्रत्याशी किरण बेदी को भी पैराशूट से इस क्षेत्र में उतरने का खामियाजा उठाना पड़ सकता है, लेकिन डॉ. वीके मोंगा की भाजपा में वापसी से पार्टी को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

यहीं है बेदी का मुख्य कार्यालय

कृष्णानगर इलाके के मुख्य चौराहे पर ही बेदी का मुख्य चुनाव कार्यालय बना है, जहां संघ और भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश से जुटे हैं। दोपहर ढाई बजे के करीब इलाके में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रोड शो करते दिखे।

कुछ युवा हाथ में झाड़ू थामे वोट की अपील कर रहे थे तो पांच साल केजरीवाल की धुन बज रही थी। कांग्रेस दफ्तर पर जहां राहुल की रैली के लिए बस से लोगों को भेजा जा रहा था, तो वहीं स्थानीय वार रूम से मतदान के दिन की सभी तैयारियों का खाका तैयार किया जा रहा था।

पिछले चुनाव में तो आप इस क्षेत्र में तीसरे नंबर पर थी, लेकिन इस बार पूरा दम लगा रही है। भाजपा से सीएम पद की महिला उम्मीदवार डॉ. किरण बेदी के इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने से स्थिति मजबूत दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

राह में कांटे भी कम नहीं है

हालांकि राह में कांटे भी कम नहीं है। 2008 में परिसीमन के बाद खुरेजी क्षेत्र के जुड़ने से करीब 9 प्रतिशत (22 हजार के करीब) इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता हैं। इसके साथ ही अनधिकृत बस्ती और झुग्गी झोपड़ी भी इस क्षेत्र में है। ये मतदाता आप और कांग्रेस में नहीं बंटे तो बेदी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

अपने क्षेत्र में रोड शो के बाद अन्य क्षेत्रों में भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही है भाजपा की मुख्यमंत्री की प्रत्याशी किरण बेदी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पूरे लगने से चुनाव क्षेत्र में जुटे है।

मतदाताओं का गणित: पंजाबी 28 प्रतिशत, जैन+बनिया-16 प्रतिशत, ब्राह्मण-12 प्रतिशत, कॉस्मोपोलिटन (प्रवासी)-24 प्रतिशत, एसी-11 प्रतिशत, मुस्लिम-9 प्रतिशत।

प्रमुख क्षेत्र: गीता कॉलोनी, खुरेजी, जगतपुरी, राधेश्याम पार्क, घोंडली, कृष्णानगर, रानी गार्डन और अनारकली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें