फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोली समाज ने शुरू की कन्यादान योजना

Fri, 04 Mar 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
marriage - फोटो : marriage
विज्ञापन
 अखिल भारतीय युवा कोली/कोरी समाज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन डबुआ कॉलोनी में किया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा कन्यादान योजना की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में समाज के अध्यक्ष योगेश कोली, महासचिव मनोज कुमार कोली, भारतीय प्रवासी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, महासचिव राजू नोल्स उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मनोज कुमार कोली ने बताया कि  बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में एक गरीब परिवार की लड़की को कन्यादान के रूप में कुछ नगद राशि, साड़ी, बर्तन देकर कन्यादान योजना की शुरुआत की गई।

उन्होंने बताया कि कोली समाज की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर घर लड़की को कन्यादान देने की योजना बनाई गई है। इसमें 1100 से 5100 रुपये, पांच साड़ी, लड़के के कपड़े और बर्तन आदि दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें