वॉयस ऑफ एक्स सर्विस मैन सोसायटी के बैनर तले पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियों के खिलाफ जंतर मंतर पर रविवार को प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सोसायटी का दावा है कि सरकार की तरफ से घोषित ओआरओपी मेें अग्रिम पंक्ति में लड़ने वाले सैनिकों का ख्याल नहीं किया गया है।
सोसायटी के संयोजक बीर बहादुर सिंह के मुताबिक, रविवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बीर बहादुर सिंह ने बताया कि ओआरओपी में सिर्फ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का ख्याल रखा गया है।
जबकि जेसीओ से लेकर सिपाहियों तक की अनदेखी की गई है। सरकार ने सिर्फ अधिकारियों को ही कोल ट्रांसपोर्टिंग, सिक्युरिटी एजेंसी व सीएनजी स्टेशन लेने का अधिकार दिया है। इससे आम सैनिक बाहर रखे गए हैं।
वहीं, बीके झा ने बताया कि छोटे स्तर के सैन्य कर्मियों से जुड़े मसलों पर सरकार ने संजीदगी नहीं दिखाई। ओआरओपी में बरती गई इस नाइंसाफी के खिलाफ पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर उतरने जा रहे हैं। अगर सरकार ने हमारी मांगों को अनसुना किया तो बड़े स्तर आंदोलन होगा।