फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कितनी दौलत के मालिक हैं मुख्यमंत्री पद के ये दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चुनावों संघर्ष शुरू हो चुका है। सभी दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ ही राजधानी के चुनावों के लिए हुंकार भर दी और अपनी-अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दे दिया। इसमें मुख्यमंत्री पद के दावेदार किरण और केजरीवाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने लगभग 7 करोड़ की सम्पत्ति का ब्यौरा दिया है वहीं दूसरी ओर केजरीवाल केजरीवाल की संपत्ति में घाटा हुआ है। केजरीवाल और उनकी पत्नी की संपत्ति लगभग दो करोड़ की है।

वहीं बेजेपी के एक प्रत्याशी ही दिल्ली के चुनावों में सबसे ज्यादा संपत्ति रखने वाले उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं। इनके पास कुल 217 करोड़ की प्रॉपर्टी है। भाजपा के ये उम्मीदवार गाड़ियों के खासे शौकीन हैं।
विज्ञापन

कितनी है केजरीवाल की संपत्ति

सियासत में आने बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की संपत्ति घट गई है। वहीं उनके खिलाफ लंबित मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है।

चुनाव आयोग में दिए गए एफिडेविट में केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता की चल-अचल संपत्ति 2.09 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि लोक सभा चुनाव में उनके पास 2.14 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

वहीं पिछले विधान सभा चुनाव में केजरीवाल की संपत्ति 2.10 करोड़ रुपये थी। अचल संपत्ति में केजरीवाल के पास दो और उनकी पत्नी के पास एक फ्लैट है।

वहीं चल संपत्ति में केजरीवाल के पास 15 हजार रुपये कैश, जबकि सुनीता केजरीवाल के पास 10 हजार रुपये और 9 लाख रुपये की ज्वेलरी है। दूसरी तरफ लोक सभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के खिलाफ सात मामले चल रहे थे। फिलहाल इनकी संख्या 10 हो गई है। इसमें से सभी मामलों की प्रकृति सियासी है।

कितने करोड़ की मालिक है किरण बेदी

कैश-55,750 रुपया।
कुल चल संपत्ति 3,14,02,677 रुपया।
पति के नाम चल संपत्ति-32,85,528 रुपया।
अचल संपत्ति
बेदी के पास 7,90,00,000 रुपया।
पति के पास 28,50,000 रुपया।
ज्वैलरी-कान की बाली-27 हजार रुपया।
मारुती कार 800-25 हजार रुपया।

अजय माकन की संपत्ति किरण-केजरी से ज्यादा

कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन इस चुनाव में बे-कार हो गए हैं। लोस चुनाव 2014 में उनके पास एक मारुति वितारा 2003 मॉडल की कार थी जो अब बेच दी है।

नए शपथपत्र से वह कार गायब है, हालांकि उनकी पत्नी के नाम मारुति डिजायर कार जरूर है। सांसद का चुनाव लड़ने निकले माकन के पास सिर्फ 48 हजार रुपये की नगद राशि थी जो इस बार विस चुनाव में उतरने के पहले 2.51 लाख रुपये है।

वहीं माकन की संपत्ति की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। वर्ष 2014 में लोस चुनाव जितनी प्रॉपर्टी दिखाई थी, इस बार भी संख्या व जगह उतनी ही है। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान शपथपत्र में प्रॉपर्टी की कुल कीमत महज 1.21 करोड़ रुपये थी जो इस बार बढ़कर 7,77,84,825 रुपये बताई गई है।

अजय माकन की वार्षिक आय पत्नी से कम है। पिछले एक साल में माकन और उनकी पत्नी की आमदनी भी बढ़ी है। चुनाव कार्यालय में दाखिल शपथपत्र के अनुसार वार्षिक आमदनी भी बढ़ी है। वर्ष 2012-13 में 12.31 लाख रुपये का रिटर्न दाखिल किया था जो 2013-14 में 14.69 लाख रुपये हो गई है। पत्नी की आय भी 19.20 लाख रुपये से बढ़कर 19.71 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन

इस उम्मीदवार के पास है कुबेर का खजाना

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजौरी गार्डन सीट पर चुनाव लड़ रहे मनजिंदर सिंह सिरसा इस चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। दाखिल एफीडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास कुल 217 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है।

इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 300 करोड़ को पार चला जाता है। बीते चुनाव की तुलना में उनकी कुल संपत्ति में महज 5 करोड़ का इजाफा हुआ है।

बीते विधानसभा चुनाव में सिरसा के पास 213 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। करीब 14 महीने बाद अब उनकी चल व अचल संपत्ति मिलाकर 217 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

हालांकि इस दौरान उन्होंने अपना देनदारी कम की है। 2013 में उनके ऊपर 41 करोड़ रुपये की देनदारी थी। जो अब घटकर 21 करोड़ रुपये रह गई है।

सिरसा वाहनों के बेहद शौकीन हैं। यहीं वजह है कि उनके बेड़े में कुल आठ वाहन हैं। जिसमें 98 लाख रुपये की बेंटले कार, 47 लाख रुपये की रेंज रोवर के अलावा 1 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली लैंड क्रूजर भी है। इन महंगी कारों के बीच उनके पास 10 हजार रुपये की कीमत वाली एक बजाज की स्कूटर भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें