फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी हुई बीजेपी की खुशी, किरन बेदी बनेंगी सीएम!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बीच अब एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के कयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र में सरकार बनने के बाद अब बीजेपी के लिए दिल्ली की सत्ता को पाना और भी आसान हो गया है। लोकसभा चुनावों में मिली जबरदस्त सफलता से दिल्ली में बीजेपी दोबारा चुनाव होने पर भी फायदा होगा।

हालांकि दिल्ली में बीजेपी के तीन विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब यहां दोबारा चुनाव होने की संभावना है। यही नहीं बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता के लिए जिसके हाथों में सौंपने की सोची है उसने भी इसके लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन

किरन ने कहा, 'मैं तैयार हूं'

दिल्ली की सत्‍ता पर काबिज होने के लिए अब बीजेपी ने फिर से जोड़तोड़ और गुणागणित बैठाना शुरू कर दिया है।

बीजेपी के दिग्गज नेता पिछले महीने ट्विटर के जरिए इस बात की चर्चा की थी कि आने वाले दिनों में किरण बेदी बीजेपी की ओर से दिल्ली की सीएम बन सकती हैं।

हालांकि तब इस मामले में बीजेपी नेताओं और खुद किरन बेदी ने भी किनारा कर लिया था लेकिन शुक्रवार को लोकसभा के परिणाम आने के बाद किरन बेदी ने खुद दिल्ली की सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर दी है।

कैसे बनेगी बीजेपी की सरकार?

किरन बेदी के इस बयान से दिल्ली के सियासी गलियारे में एक नई चर्चा शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी इस बात पर सवाल खड़ा हो रहा है कि तीन विधायकों के सांसद बनने के बाद अब दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी तो कैसे?

इस मामले मे यह माना जा रहा है कि अब दिल्ली में दोबारा चुनाव हो सकते हैं और इस सूरत में बीजेपी को जबरदस्त सीटें मिलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

किरन बेदी के दिल्ली की सीएम के तौर पर उतरने से बीजेपी को एक तीर से दो निशाने साधने का भी पूरा मौका मिलने वाला है।
विज्ञापन

केजरी के मुकाबले किरन ही क्यों?

अन्ना हजारे के आंदोलनों से जुड़ी रहीं किरने बेदी अगर बीजेपी से दिल्ली की सीएम उम्मीदवार बनती हैं तो वह दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जबरदस्त टक्कर दे सकेंगी।

बीजेपी भी इस बात को पूरी तरह मान रही है कि केजरीवाल के मुकाबले किरन बेदी सबसे बेहतर उम्मीदवार साबित होंगी।

दिल्ली में 49 दिनों तक सरकार चलाकर फिर सत्ता छोड़ने वाले अरविंद केजरीवाल की पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने ही गढ़ में एक भी सीट नहीं जीत सकी, जो जनता में उनके खिलाफ गुस्से को दिखाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें