फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता ने जीत की खुशी में छुए AAP नेता के पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने शैक्षिक गुरु प्रोफेसर आनंद कुमार के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रोफेसर आनंद कुमार इसी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं।

तो क्या आप ने ‌दिया आशीर्वाद?

मनोज तिवारी के पैर छूने के झुकने पर ही आनंद कुमार ने उन्हें उठा लिया और देश भर में बीजेपी की जीत पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को तीसरी वैकल्पिक पार्टी के तौर पर स्वीकार किया है। जिस तरह से वोट प्रतिशत दिखाई दे रहा है उससे यही साबित होता है।

हमारी पार्टी ने स्वस्थ राजनीति का मौका दिया था। जैसी कि उम्मीद थी कांग्रेस को मतदाताओं ने पसंद नहीं किया। हमें इस बात से संतोष है कि हम दिल्ली में नंबर दो पार्टी बनकर उभरे।

सभी सातों सीटों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। जो ट्रेंड मिल रहे हैं उससे यही लगता है कि गरीब मतदाता अब भी आप के साथ हैं। वैसे जब भी वोटिंग ज्यादा होती है तो बदलाव होता ही है।

आशीवार्द पाकर गदगद हुए तिवारी ने क्या कहा?

मैं दिल्ली में नया नहीं हूं। जब मैंने गाना गाना शुरू किया था तो यहीं रुकता था। अन्ना आंदोलन और बाबा रामदेव आंदोलन में पहुंचने वाला पहला कलाकार था।

मुझे दिल्ली ने कलाकार के तौर के साथ-साथ नेता के रूप में भी स्वीकार किया। इसके लिए मैं दिल्लीवासियों का शुक्रगुजार हूं। चुनाव घोषित होने और टिकट मिलने के बाद से अंतिम दिन तक मैं क्षेत्र में कहां-कहां गया मुझे ध्यान नहीं।

सेंटर पर देरी से पहुंचने को लेकर कहा कि परिणाम को लेकर धड़कने तो बढ़ती ही हैं। यमुना विहार में बैठा था। नरेन्द्र मोदी की लहर का नतीजा है कि पार्टी आगे है। उम्मीद है कि एनडीए की गिनती 320-25 तक पहुंचेगी। आम आदमी पार्टी से दिल्ली निराश हुई है।
विज्ञापन

जेपी अग्रवाल ने मतगणना स्थल छोड़ा

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को लगता है कि उनकी हार निश्चित है।

यही कारण है कि कुछ राउंड की गिनती के बाद वह मतगणना स्थल को छोड़ कर वापस चले गए।

हालांकि उनके बेटे व इलेक्शन एजेंट मुदित अग्रवाल मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। जब जेपी अग्रवाल मतगणना स्थल से निकले तो उनके चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें