फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी रैकेट: पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड कुलदीप का मुख्य मददगार डॉक्टर, ट्रांसप्लांट के वक्त ये होता था काम

Sat, 04 Jun 2022 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सर्जन डॉ. प्रियांश शर्मा शुरू से ही किडनी सरगना कुलदीप के साथ काम कर रहा है। ये रैकेट अक्तूबर-नवंबर, 2021 से चल रहा है।
विज्ञापन
किडनी रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले की हौजखास थाना पुलिस ने किडनी रैकेट में एक और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहिणी निवासी डॉ. प्रियांश शर्मा उर्फ समीर(34) के रूप में हुई है। आरोपी गोहाना, सोनीपत स्थित अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट करता था व कुलदीप की सहायता करता था। ये रैकेट के मास्टरमाइंट कुलदीप राय उर्फ केडी के साथ शुरू से काम कर रहा था।

विज्ञापन


आरोपी उत्तम नगर स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में डॉक्टर है। हौजखास पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। किडनी रैकेट मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी के साथ कुल 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि आरोपी डॉ. प्रियांश शर्मा को 2 व 3 जून की रात रोहिणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2007 से लेकर 2013 तक राममुरती, बरेली से एमबीबीएस और वर्ष 2015 से 2018 तक एमएस की पढ़ाई सैफई, इटावा यूपी से पूरी की। इस समय वह उत्तम नगर के पास स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार सर्जन डॉ. प्रियांश शर्मा शुरू से ही किडनी सरगना कुलदीप के साथ काम कर रहा है। ये रैकेट अक्तूबर-नवंबर, 2021 से चल रहा है। आरोपी डॉ. प्रियांश शर्मा ऑपरेशन थियेटर में किडनी ट्रांसप्लांट में कुलदीप का साथ देता था। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी डॉक्टर गोहना, सोनीपत में अभी तक जो करीब 15 किडनी ट्रांसप्लांट हुई हैं उन सबमें शामिल रहा है। आरोपी डॉक्टर ने पूछताछ में खुलासा किया है कि एक किडनी ट्रांसप्लांट के कुलदीप उसे एक लाख रुपये देता था। सभी पैसा उसे कैश में दिया जाता था।

शुरू में कुलदीप ने उसे पैसे का लालच दिया था। पैसे के लालच में वह कुलदीप के साथ काम करने लगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किडनी रैकेट मामले में अभी काफी लोग फरार हैं। आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस टीमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी व एनसीआर में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें