दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जानकारी दी कि दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत अब तक करीब 13,000 लोगों की जान बचाई है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हुए व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। योजना की शुरुआत अक्तूबर 2019 में की गई थी। इसके तहत लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है तो पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सका।
इस योजना के तहत, दिल्ली सरकार सड़क दुर्घटना के शिकार हुए पीड़ितों के इलाज का खर्च वहन करती है और उनकी मदद करने वालों को प्रोत्साहन देती है।