फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों का दिखा दम, कैथल में होगी 11 से 13 अगस्त तक प्रतियोगिता

Sat, 15 Jul 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी स्थित नगर निगम खेल परिसर में 16वीं जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

 
जिला किक बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ लिमिटेड के चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया ने बतौर मुख्य अतिथि किया। अध्यक्षता रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने की।

विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक गोयल थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह खेल शारीरिक विकास के साथ आत्मरक्षा के लिए भी खेले जाने वाला खेल है। इस खेल में लड़कियों को अधिक से अधिक भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन


किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 11 से 13 अगस्त तक कैथल में आयोजित होने वाली 16वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।   इस अवसर पर हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार नागपाल, फरीदाबाद जिला किक बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष दीपक टांटिया, राजेश कुमार, सचिन कुमार, नितेश नरवत, रक्षा, छवि कुमार श्रेष्ठ, सचिन कुमार गोला, भगीरथ शर्मा, शिवांगी बुड़ाकोटी, अर्चना, योगेंदर कुमार, लवली चेची, भारत सिंह और ज्ञानधर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें