फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का खट्टर सरकार पर पलटवार, तीन नालों को बताया जाम का जिम्मेदार 

Sat, 30 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने हरियाणा की तरफ से नजफगढ़ नाले की सफाई ठीक से नहीं किए जाने के कारण गुड़गांव में जलभराव के आरोप को लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार पर पलटवार किया है। 
विज्ञापन


सरकार ने इंजीनियर्स की टीम से निरीक्षण करवाकर हरियाणा सरकार के तीन नालों के निर्माणाधीन होने को गुड़गांव और एनएच-8 पर जलभराव और महाजाम का कारण बताया है।

मंत्री के निर्देश पर गुड़गांव और एनएच-8 पर जलभराव के कारण का पता लगाने के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर वीके जैन की अगुवाई में इंजीनियर्स की टीम ने नजफगढ़ नाले का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के निर्माणाधीन तीन नालों ने रोका पानी: रिपोर्ट

गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि नजफगढ़ नाले में पानी का बहाव खुला है, लेकिन हरियाणा सरकार के तीन नाले (बजघेरा, धरमपुर और बादशाहपुर) से गुड़गांव का पानी नजफगढ़ नाले में गिरता है।

ये तीनों नाले निर्माणाधीन हैं जो आरसीसी से ढका जा रहा है। इन नालों का पानी छोटी कच्ची नालियों में मोड़ा गया। यहां तक कि कुछ जगह सिर्फ एक पाइप से पानी को दूसरी जगह गिराया जा रहा है। 

मुख्य अभियंता वीके जैन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े नालों में दिए गए डायवर्जन (पानी मोड़ना) की क्षमता कम थी जिसकी वजह से गुड़गांव और एनएच-8 पर जलभराव हुआ। 

दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने आवश्यक कार्रवाई के लिए ये टिप्पणियां हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों और (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) हुडा अधिकारियों को टेलीफोन पर बता दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें