फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का बड़ा खुलासा:  पांच लोगों की हत्या करने के बाद मिलनी थी करोड़ों की रकम, मिल चुके थे इतने रुपये

Thu, 19 Jan 2023 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार आतंकी जगजीत सिंह और नौशाद ऐसे चार लोगों के संपर्क में थे, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन हरकत उल अंसार और हिजबुल मुजाहिद्दीन के संपर्क में थे।
विज्ञापन
आतंकी कुलविंदरजीत खानपुरिया अदालत में पेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में कथित आतंकी जगजीत सिंह व नौशाद ने बड़ा खुलासा किया है। आतंकियों ने बताया कि पैसे का लालच देकर आतंकी वारदात करवाई जा रही थी। उन्हें दिल्ली में एक व पंजाब में चार लोगों की हत्या करनी थी। इन लोगों की हत्या करने के बाद उन्हें मोटी रकम मिलनी थी।

विज्ञापन


ये रकम करोड़ों में बताई जा रही है। इनके पास छह लाख रुपये आ गए थे। युवक की हत्या कर उसकी गर्दन काटते हुए वीडियो आकाओं को भेजने के बाद कई जगहों से उनके पास वीडियो आए थे।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दूसरी तरफ मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। युवक के बुधवार को डीएनए सैंपल लिए गए। साथ में युवक के माता-पिता होने का दावा करवाने वालों को भी डीएनए सैंपल लिए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएनए सैंपल को मिलान के लिए बृहस्पतिवार को रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान लैब (एफएसएल) भेजा जाएगा। मृतक युवक जहांगीरपुरी का रहने वाला था और वह नशे का आदि था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक जहांगीरपुरी दंगों को आरोपी था। आरोप है कि उसने दंगों के दौरान धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंके थे।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार आतंकी जगजीत सिंह और नौशाद ऐसे चार लोगों के संपर्क में थे, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन हरकत उल अंसार और हिजबुल मुजाहिद्दीन के संपर्क में थे। ये हरकत उल अंसार के नाजिर भट, नासिर खान और नजीर खान और हिजबुल मुजाहिद्दीन के नदीम के संपर्क में थे। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा कि दोनों ही आतंकी गैंगस्टर सुनील राठी, नीरज बवानिया, इरफान छेन्नू, हासिम बाबा, इबले हसन और इमरान पहलवान के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें