एक राहगीर कार चालक घायल युवक सोनू को नजदीकी अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक पटना, बिहार का रहने वाला था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र प्रसाद व अन्य सदस्य हैं।
दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में मंगलवार शाम एसयूवी गाड़ी चालक ने बाइक सवार को उड़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीर अपनी गाड़ी से युवक को नजदीकी निजी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त सोनू कुमार (22) के रूप में हुई। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के थोड़ी देर बाद आरोपी कार मालिक मौके पर माजरा जानने पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आनंद विहार निवासी नितिन मल्होत्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी गाड़ी व युवक की बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसा मंगलवार शाम करीब 7.00 बजे यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नजदीकी योजना विहार लाल बत्ती पर हुआ। बाइक सवार युवक को पीछे से आई डस्टर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
एक राहगीर कार चालक घायल युवक सोनू को नजदीकी अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक पटना, बिहार का रहने वाला था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र प्रसाद व अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात सोनू के परिवार को हादसे की खबर दे दी थी। सोनू के परिजनों के दिल्ली आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। टक्कर मारने वाले आरोपी ने बताया है कि वह डर की वजह से मौके से चला गया था।