फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक की धमकी- प्रगति मैदान से फहराएंगे देश विरोधी झंडा, G-20 को होनी है बैठक

Sat, 25 Mar 2023 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

खालिस्तानी समर्थन की सामने आई ऑडियो में वे अमृतपाल सिंह के बारे में बात कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वो प्रगति मैदान को कब्जे में लेकर वहां से तिरंगे को हटा देंगे।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान के समर्थक की ओर से प्रगति मैदान में भारत का झंडा उतारकर खलिस्तानी झंडा लगाने की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। चिंता की बात यह है कि सितंबर महीने में G-20 मीटिंग से जुड़ा एक बड़ा आयोजन प्रगति मैदान में होना है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक यात्री के पास धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग आई थी, उसने दिल्ली पुलिस को कॉल कर इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। ऑडियो में खलिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में बात कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वो प्रगति मैदान को टेकओवर कर लेंगे और तिरंगे को हटा देंगे। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को देने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि प्रगति मैदान में अगले करीब छह महीने बाद G-20 बैठक से संबंधित कई मीटिंग यहां होंगी, जिसको लेकर तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं। इसी के चलते मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन तहकीकात शुरू हो गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें