फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर के आखिरी दिन पहुंचे खली, वेजले स्टॉल पर वेज चिकन किया टेस्ट

Mon, 27 Nov 2017 08:52 PM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आखिरी दिन सोमवार को महाबली खली प्रगति मैदान वेजले कंपनी द्वारा तैयार वेज चिकन का स्वाद चखने पहुंचे। खली ने कहा कि उन्हें वेज चिकन और वेज चिकन बिरयानी बहुत पसंद है।
विज्ञापन


इस मौके पर उमड़ी उनके फैन की भीड़ ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, लेकिन कड़ी सुरक्षा के घेरे में उनके फैन्स को उनके पास नहीं जाने दिया गया, हालांकि इस मौके पर दर्शकों ने थोड़ी दूरी से ही खली के साथ जमकर सेल्फी खींची।

प्रगति मैदान के हॉल नम्बर 18 में बनाए गए वेजले कंपनी के स्टॉल पर खली सोमवार को कड़ी सुरक्षा में करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे। इस मौके पर दिल्ली पुलिस, खली की निजी सुरक्षा गार्ड और वेलले के निजी सुरक्षा कर्मियों ने खली को प्रवेश प्रगति मैदान में गेट नम्बर-8 से करवाया।
विज्ञापन


जैसे ही प्रगति मैदान में महाबली खली ने प्रवेश तभी उन्हें देखते ही हॉल में काफी दूरी पर मौजूद दर्शक भी उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। दर्शकों की एक साथ उमड़ी भीड़ के कारण पुलिस ने रस्सी से खली के चारों ओर सुरक्षा घेरा तैयार कर दिया।
विज्ञापन

खली ने रोगन जोश और वेज चिकन चखा

international trade fair - फोटो : अमर उजाला
वेजले के स्टॉल पर पहुंचने पर वेजले कंपनी के मालिक एल.डी बजाज और उनके बेटे अमित बजाज ने खली को सोया से तैयार वेज बिरयानी, सोया चिक्का से तैयार रोगन जोश और वेज चिकन खिलाया।

इस मौके पर महाबली खली ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि वह यहां आकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें वेज चिकन और वेज चिकन बरयानी सबसे ज्यादा पसंद हैं, इसीलिए वह वेजले की वेज चिकन बिरयानी खाने के लिए ही प्रगति मैदान आए हैं।

इस मौके पर उन्होंने भविष्य में भारत के लिए पहलवानी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने खास तौर पर भारत की महिला पहलवानों की भी तारीफ की। इस मौके पर खली ने अपने कुछ फैन्स के साथ सेल्फी भी खिचवाई, हालांकि खली के सभी फैन्स को उनके साथ सेल्फी खिंचवाने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें