फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने अमित शाह से कहा- राजनीति करनी है तो खुल के आओ, पत्रकारिता का मुखौटा क्यों?

Sun, 22 May 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बिजली कटौती पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ये कहना 'हमारे पास बहुत डंडे हैं और हर साइज के हैं' की आलोचना के बाद उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को चुनौती दी है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने रविवार सुबह न्यूज चैनल आज तक का एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि आज तक का ये ट्वीट अमित शाह और अजय माकन के लिए था? राजनीति करनी है तो खुल के मैदान में आओ। पत्रकारिता का मुखौटा क्यों?

पहले भी मुख्यमंत्री अपनी भाषा को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं। भलस्वा डेयरी फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकार की ओर से बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन

  आज तक का ये ट्वीट अमित शाह और अजय माकन के लिए था?राजनीति करनी है तो खुल के मैदान में आओ। पत्रकारिता का मुखौटा क्यों? https://t.co/GtG0QyzVqA — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 22, 2016


बिजली कटौती पर अब बिजली वितरण कंपनी और सरकार की ट्रांसमिशन कंपनी दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के बीच विवाद बढ़ने की संभावना है। बिजली कटौती पर डिस्कॉम्स को कटघरे में खड़ा किया जाता है और डिस्कॉम्स का कहना है कि ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग की वजह से कई बार बिजली जा रही है और उसे डिस्कॉम्स पर थोप दिया जाता है।
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती

बिजली कटौती के लिए डिस्कॉम्स ने ट्रांसको को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि ट्रांसको का कहना है कि डिस्कॉम्स के पास बिजली आपूर्ति करने के लिए वैकल्पिक स्रोत नहीं है, जिसकी वजह से बिजली होने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो पाती। 

दिल्ली ट्रांसको की एक लाइन में ट्रिपिंग की वजह से शनिवार को दक्षिण दिल्ली के ओखला, लोदी कॉलोनी, भोगल, निजामुद्दीन, जंगपुरा एक्सटेंशन, मस्जिद मोठ, मालवीय नगर, कालकाजी सहित कई अन्य इलाकों में बिजली कटौती हुई।

ग्रेटर कैलाश वन के आर ब्लॉक में रहने वाली सुकृति ने बताया कि दो दिन से चार से पांच घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें