अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने रविवार देर रात राजधानी में चलने वाले रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया।
बंग्ला साहिब के पास बने रैन बसेरों के निरिक्षण के बाद स्वाती ने मीडिया को बताया कि इन रैन बसेरों की हालत बेहद खराब है और इसमें महिलाओं की स्थिती तो और भी दयनीय है। स्वाती ने बताया कि महिलाएं बेहद दयनीय स्थिती में रहने को मजबूर हैं और यहां महिलाओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा है।
स्वाती ने कहा कि रैन बसेरों के बारे में उन्हें कई बार शिकायतें मिली थीं और यहां आने पर इनमें से कुछ बातें सही भी निकलीं। हम पूरी रात रैन बसेरों में रहे। यहां महिलाएं बेहद जोखिम भरे माहौल में रहने को मजबूर हैं और उनकी सुरक्षा को भी खतरा है।
इस अनुभव के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार को इस बारे में पत्र लिखने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि महिला आयोग की पूरी टीम ने इन रैन बसेरों का निरिक्षण किया है और अनियमितता को गंभीरता से लिया गया है।
Conductd surprise inspection at Night Shelter near Bangla Sahib. Nw sleepin in shelter wid @sarikadcw @promilagupta24. GudNite Del. Jai Hind
— SwatiMaliwal JaiHind (@SwatiJaiHind) May 21, 2016