फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी बुरी तरह बौखला गए हैं, मेरी हत्या भी हो सकती हैः केजरीवाल

Wed, 27 Jul 2016 06:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
जिस तरह से पिछले कुछ समय में दिल्ली के आप विधायकों पर आपराधिक मामलों का शिकंजा कसा है उसके बाद बुधवार को सीएम केजरीवाल ने इन सबके लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके तरफ अंगुलियां उठा दी हैं। पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी बौखला गए हैं, हमें मरवा भी सकते हैं।
विज्ञापन


अपने ट्विटर अकाउंट पर डाले गए एक यूट्यूब वीडियो में केजरीवाल ने मोदी सरकार पर ये ताजा हमला किया है। केजरीवाल ने इस वीडियो में कहा कि, 'क्या पीएम मोदी के मुखिया रहते हुए देश सुरक्षित हाथों में है? मोदी जी बहुत बौखला गए हैं। वो मुझे मरवा भी सकते हैं।'

केजरीवाल आगे बोले, 'आप कार्यकर्ताओं को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। यहां तक कि मरने के लिए भी। जो इसके लिए तैयार नहीं हैं, डर रहे हैं उन्हें कुछ समय के लिए पार्टी छोड़ देनी चाहिए या तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।'
विज्ञापन
My message for AAP volunteers and common man of Indiahttps://t.co/3T5PuO1TpX via @youtube — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 27, 2016

बता दें कि 2015 से जब से आम आदमी पार्टी जीतकर आई है तब से ही उसके विधायकों की गिरफ्तारी हो रही है। आज ही आप के छतरपुर विधायक करतार सिंह तंवर के घर आज आयकर विभाग का छापा पड़ा वहीं कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज को आप की ही महिला कार्यकर्ता सोनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ लगातार जारी है आप के हमले

आप - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि लगातार एक के बाद एक विधायकों की गिरफ्तारी और आप कार्यकर्ताओं पर हो रही पुलिस की कार्रवाई के चलते आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोलती रही है।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भी कहा था कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और भाजपा शासित केंद्र सरकार ‘कौरवों और पांडवों’ की तरह एक ‘धर्म युद्ध’ लड़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह चुनौती भी दी थी कि वह दिल्ली के विकास में रोड़े डालकर दिखाएं।

दिल्ली पुलिस द्वारा ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी से भड़के केजरीवाल ने मोदी पर बरसते हुए कहा था कि उन्होंने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों को ‘आप’विधायकों के पीछे लगा दिया है ।

‘आप’ प्रमुख ने प्रधानमंत्री को चेताया था कि यदि वह 'पेंच लगाना बंद नहीं करते हैं', तो भाजपा का पंजाब, गोवा और गुजरात में वही हाल होगा जो दिल्ली में हुआ है।

वहीं दूसरी ओर आप नेता भी लगातार पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई को पंजाब और गुजरात में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से जोड़कर देखते रहे हैं और इसे लेकर केंद्र पर हमला करते रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें