फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवसः केजरीवाल ने कहा, हमें हर हाल में संविधान की रक्षा करनी होगी

Sun, 26 Jan 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

दिल्ली के सियासी रण के बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेशक ज्यादा कुछ कहने से इंकार से किया, लेकिन उन्होंने सलाह दी कि संविधान की रक्षा करना देशवासियों की जिम्मेदारी है। देश जब-जब देश कठिन हालात से गुजरेगा, संविधान ही सबकी रक्षा करेगा।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार की तरफ से छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद बोल रहे थे। केजरीवाल ने इस मौके पर हम होंगे कामयाब, एक दिन... गीत गाकर लोगों से एकजुट होने की अपील की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर नागरिक को मिलकर भारत को एक महान देश बनाना है। 

भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है। भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। इस दौरान केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। केजरीवाल ने कहा कि अभी चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। इससे कानूनन पिछले सालों जैसी ढेर सारी बातें नहीं हो सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें