राजधानी दिल्ली में ‘अधिकारों’ को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार और केंद्र के बीच जारी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग पर तीखा हमला बोला।
केंद्र सरकार पर खुद को साइडलाइन लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को समझना चाहिए कि मैं राहुल गांधी नहीं हूं।
केंद्र सरकार पर जंग के जरिए रोजाना प्रदेश सरकार के कामों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लोगों ने मोदी को और दिल्ली की जनता ने हमें वोट दिया है, इसलिए वह देश चलाएं और हमें दिल्ली चलाने दें।