फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की मॉर्निंग वाक बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मॉर्निंग वाक ने गाजियाबाद की पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। मुख्यमंत्री होने के नाते केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उत्तर प्रदेश में उनकी सुरक्षा का जिम्मा गाजियाबाद पुलिस के पास है, जबकि दिल्ली में दिल्ली पुलिस के पास।
विज्ञापन


हालांकि केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर रखा है, जिससे पुलिस को काफी परेशानी आ रही है। पुलिस की शिकायत है कि केजरीवाल उसका सहयोग भी नहीं कर रहे हैं।

केजरीवाल का कभी भी मॉर्निंग पर निकल जाना और सुरक्षा गार्ड्स को दूरी बनाए रखने को कहना पुलिस के लिए समस्या पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी केजरीवाल से है नाराज

केजरीवाल की आदतों की वजह से गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि वह कभी भी अपने मॉर्निंग वाक के बारे में पुलिस को सूचित नहीं करते।

यही नहीं अगर सुरक्षाकर्मी अगर उनके पास आने की कोशिश भी करते हैं तो वह नाराज हो जाते हैं। इसके साथ ही एक पुलिस कर्मी ने बताया कि सुबह के वक्त तो हमें केजरीवाल की सुरक्षा के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।

हर रोज जनता की भीड़ गिरनार अपार्टमेंट पर जुट जाती है, जिससे पार पाना बहुत ही कठिन होता है। वहां हर कोई केजरीवाल से मिलना चाहता है और सुरक्षागार्डों को रोज उसमें लगना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें