बड़े नोट की बंदी के एलान के दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो बयान जारी किया है। उनके साथ ही मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय ने भी 500-1000 रुपये के नोट बंद करके दो हजार रुपये के नोट चलाने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा है दो हजार का नोट चलाने से कालाधन या भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा? केजरीवाल ने कहा, अब अफसर को रिश्वत देने और कालाधान जमा करने में सहूलियत होगी क्योंकि नोट की संख्या आधी रह जाएगी।
केजरीवाल ने कहा, हम लोग भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसके लिए कदम उठाया जाएगा तो हम स्वागत करेंगे लेकिन दो दिन एक्सपर्ट और तमाम लोगों से बात करके ये बात समझ में नहीं आ रही है कि 1000 का नोट बंद करके 2000 का नोट लाने से कालाधन या भ्रष्टाचार कैसे बंद होगा। जिनके बिस्तर या कमरे में करोड़ों रुपये थे, उन्हें दो हजार के नोट मिल जाएंगे तो सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
स्विस बैंक खाते वाले 648 लोगों को गिरफ्तार करो
- फोटो : ani
केजरीवाल ने लोगों की बातचीत के सबूत का हवाला देकर बताया है कि उनके अपने जिनके पास सबसे ज्यादा धन है, उन्हें एक हफ्ते पहले बता दिया था। उन्होंने पैसा बाहर भेजकर, जमीन या सोना खरीदकर इंतजाम कर लिया।
भाजपा यूपी या अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने वाली है, इन्होंने 100-100 के नोट ले लिए या कुछ और इंतजाम कर लिए। मर रही है तो आम जनता। जिनके पास बड़ा काला धन है, वो तो बता रहे हैं कि होम डिलीवरी हो जाएगी, परसों तक दो हजार के नोट आ जाएगा, 15-20 फीसदी कमीशन लगेगा।
केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि लाइन में बड़े लोग नहीं आए। दुकानदार, रिक्शे वाला, ऑटोवाला, किसान मजदूर, क्या काला पैसे इन्हीं के पास है। पूरे देश में कमीशनखोरी, दलाली शुरू हो गई। प्रधानमंत्री जी आपकी नीयत में खोट है।
अगर 1000 रुपये का नोट बंद कर देते तो समर्थन करते लेकिन दो हजार का नोट चालू करने का मतलब है कि कुछ न कुछ गड़बड़ कर रहे हैं। गरीब आदमी ने जो खून-पसीने की कमाई करके 4-5 लाख रुपये जमा किए थे, आज बेटी की शादी करनी है। उससे दो सौ फीसदी पैनाल्टी लोगों लेकिन बड़े लोगों से पैनल्टी लेने की हिम्मत नहीं है। भगवान माफ नहीं करेगा।
Del CM .@ArvindKejriwal on demonetization of Rs. 1000 , Rs 500 note https://t.co/KaRbOZ6Elq
— Mitalee Rishi (@MitaleeRishi) November 10, 2016
केजरीवाल ने कहा 22 दिसंबर, 2013 को ट्वीट किया था कि देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि कालाधन कहां पड़ा है। अब क्या हुआ। सरकार के पास 2011 में 648 स्विस बैंक खाताधारकों की सूची आई थी। कांग्रेस मिली हुई थी, कार्रवाई नहीं की। आपने भी एक्शन नहीं लिया।
मैंने खाता नंबर दिए थे जिसमें अंबानी समेत कई नाम थे, उन 648 लोगों को गिरफ्तार कर लो, देश में काला धन खत्म हो जाएगा। लेकिन मैं जानता हूं आप नहीं करेंगे क्योंकि इनमें आपके दोस्त हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट कर ई-वॉलेट के विज्ञापन में नरेंद्र मोदी की फोटो शर्मनाक करार दिया है। केजरीवाल ने लिखा है कि क्या लोग चाहते हैं कि उनका प्रधानमंत्री किसी प्राइवेट कंपनियों के लिए मॉडलिंग करे? कल, अगर ये प्राइवेट कंपनियां कुछ गलत करेंगी तो उस उसके खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत कौन जुटाएगा।
एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, प्रधानमंत्री की घोषणा से पेटीएम को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। अगले दिन प्रधानमंत्री उसके विज्ञापन में दिखाई दिए। प्रधानमंत्री जी क्या सौदा हुआ?