फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या की कोशिश करने वाली एंकर से मिले केजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को नोएडा पहुंचे। हालांकि मामला तब हाईटेक हो गया जब उन्होंने युवती से मिलने के बाद कहा संबंधित न्यूज चैनल पर निशाना साधा।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी के अनुसार वे यहां सेक्टर 11 निवासी निजी न्यूज चैनल की एंकर की कुशलक्षेम जानने आए थे। लेकिन मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मीडिया में कुछ ऐसे जो बेहद गिरे हुए हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल पहले भी मीडिया पर आरोप लगाते रहे हैं, और इस पर पाबंदी लगाने की बात भी करते रहे हैं, लेकिन इस खास मामले में उनका जुड़ाव इसलिए भी कि संबंधित चैनल के एक कार्यक्रम उन्हें काफी जलील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मुलाकात का मकसद?

केजरीवाल दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके घर पर पहुंचे और हालचाल पूछा। मीडिया से मुखातिब होते हुए केजरीवाल ने कहा कि एंकर की हालत अब ठीक है। इसके बाद अगले चुनाव में एंकर को आप टिकट मिलने की हवा उड़ी। दरअसल आप पहले भी पत्रकारों को टिकट देती आई है, लेकिन पार्टी ने इस बात से इनकार करते हुए कहा केजरीवाल बस एंकर का हाल जानने आए थे।

एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि एंकर ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उन्हें सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें