प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही नरेंद्र मोदी के अमेरिका जाने पर तरह-तरह के किस्से गढ़े जाते रहे हैं, पीएम बनने के बाद तो उनको अमेरिका भेजने की पूरी तैयारी भी की जा चुकी है, लेकिन उनसे पहले उनका एक मंत्री अमेरिका पहुंच गया।
भले यह एक संयोग हो, लेकिन मोदी से पहले उनके मंत्री के अमेरिका पहुंचने की खबर चर्चा में है।
दअरसल, स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग वार्ता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन मंगलवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए।