फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का महेश शर्मा पर निशाना, कहा वैदिक काल में महिलाओं को थी ज्यादा स्वतंत्रता

Tue, 30 Aug 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक बयान को टैग करके ट्वीट किया है कि महिलाओं को वैदिक काल में अपनी पसंद के कपड़े पहनने को लेकर मोदी काल से अधिक स्वतंत्रता थी।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि महेश शर्मा जी पूरी दुनिया के सामने देश का अपमान करवाने वाली कोई सलाह (एडवाइजरी) जारी न करें। 

पहली बार कोई देश अपने ही खिलाफ एडवाइजरी जारी कर रहा है। कपिल मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विदेशी पर्यटक स्कर्ट न पहनें, रात को बाहर न निकलें, अकेले न रहें, जैसी एडवाइजरी जारी करने से न सिर्फ देश की छवि खराब होगी, बल्कि पर्यटन भी प्रभावित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ये दिल्ली में क्या हो रहा है उपराज्यपाल साहब और मोदी साहब?'

arvind kejriwal
अगर कुछ धार्मिक स्थलों पर खास नियम होते हैं, तो पर्यटक उसका पालन खुद करते हैं। पूरे देश के लिए अलग से एडवाइजरी जारी करने की क्या जरूरत है? मिश्रा ने कहा है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री को इस मामले में पत्र भी लिखेंगे।

ट्वीट से पीएम पर भी हमला
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ अन्य ट्वीट से भी सोमवार को हमले किए। उन्होंने राजधानी में छात्रा के साथ गैंगरेप और छेड़छाड़ की खबर टैग करके लिखा, ये दिल्ली में क्या हो रहा है उपराज्यपाल साहब और मोदी साहब? कुछ करिये। 

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, गुजरात सरकार सूरत में रैली करने की अनुमति क्यों नहीं दे रही है? रैली की अनुमति का प्रयास करते एक महीने से अधिक बीत गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें