फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार का सख्त कदम, 5 IAS समेत 25 अधिकारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफर-पोस्टिंग विवादों के बीच दिल्ली सरकार ने पांच आईएएस समेत 25 अधिकारियों का ट्रांसफर, पोस्टिंग व कार्यों का आवंटन किया है। सेवा सचिव राजेंद्र कुमार की तरफ से जारी आदेश में दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के प्रबंध निदेशक रमेश तिवारी को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि, पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस जेडयू सिद्दकी को उनकी जगह तैनात किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के शहरी विकास सचिव 1988 बैच केआईएएस नरेंद्र कुमार को वापस एससी, एसटी फाइनेंस कार्पोरेशन में भेजा गया है। उनकी जगह 1988 बैच के ही आईएएस चेतन बी सांघी को शहरी विकास सचिव, स्थानीय निकाय निदेशक, पीडब्ल्यूडी और उद्योग विभाग केसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताते हैं कि शहरी विकास सचिव सरकार के मनमाफिक काम को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। वहीं, उद्योग की जिम्मेदारी कार्यवाहक मुख्य सचिव विवाद में फंसी शकुंतला डी गैमलिन के पास थी, जो सांघी को दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन सब का हुआ तबादला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बतौर विशेष सचिव तैनात एफओ हाशमी को शाहजहांनाबाद रि-डेवलपमेंट कार्पोरेशन के प्रबंध निदेश की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत आईएएस आरके मिश्रा को ट्रेड एंड टैक्सेस में विशेष आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज(दानिक्स) कैडर केअधिकारी संजीव कुमार जैन को विशेष विकास सचिव, डीटीसी के सीजीएम तरसेम कुमार को लोकनायक अस्पताल का निदेशक, कुलदीप पाकड़ को विशेष रोजगार सचिव, जल बोर्ड के निदेशक सीआर गर्ग को डीटीसी सीजीएम केसाथ-साथ प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई।

ओपी मिश्रा को अतिरिक्त गृह सचिव अरुण कुमार मिश्रा को अतिरिक्त समाज कल्याण सचिव, एडीएम साउथ ईस्ट अजय कुमार को ट्रेड एंड टैक्सेस में संयुक्त निदेशक केपद पर भेजा गया है। बाकी 13 एड-हॉक दानिक्स अधिकारी हैं, जिनके विभाग बदले गए हैं। इसमें एके यादव व रविंदर सिंह को सहायक सतर्कता निदेशक बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें