2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिना इजाजत रैली करने के आरोप में आज कुर्ला कोर्ट में पेश हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेल मिल गई।
केजरीवाल पर आरोप है कि 2014 के चुनाव के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मेगा पाटकर के समर्थन में बिना इजाजत रैली की। उन पर आरोप है कि बिना इजाजत रैली के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
इस मामले में ही उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि दिसंबर में इसी मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने व्यक्तिगत तौर पर पेशी से छूट की मांग की थी जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया था।