फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने बच्चों को दिलाई प्रदूषण से जंग करने की शपथ

Thu, 14 Apr 2016 05:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑड इवन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने वाले अभिभावक सम विषम के दौरान कार पुलिंग का सहारा लें। वह पड़ोसियों के साथ टाइअप करें और समस्या से बचें।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को मोती बाग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में बच्चों के साथ संवाद के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में ऐसा कहा। इस दौरान केजरीवाल ने बच्चों को प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शपथ भी दिलाई। पूरे कार्यक्रम का टीवी के जरिये लाइव प्रसारण हुआ।
 
केजरीवाल ने माना कि यह एक बड़ी समस्या है। कई राउंड की बैठक, अलग-अलग लोगों से राय मशवरा करने के बाद भी हम इसका हल नहीं ढूंढ पाए की बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहे वाहन को कैसे छूट दी जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रा ने पूछा कि क्या पिछली बार सम विषम से प्रदूषण घटा था

ऑड इवन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस दौरान सर्वोदय कन्या विद्यालय की एक छात्रा ने पूछा कि क्या पिछली बार सम विषम से प्रदूषण घटा था। इसपर केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण की मात्रा उतनी नहीं घटी जितना सोचा था।

हालांकि इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम कम हुआ। उन्होंने कहा कि यह बहस अभी जारी है। पहले फेज के ट्रायल के दौरान अलग-अलग एजेंसियों की अलग-अलग रिपोर्ट आई।

किसी ने 13 तो किसी ने 55 फीसदी तक प्रदूषण घटाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें