फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती: दलित प्रेरणा स्थल तक जाने के लिए ये है ट्रैफिक प्लान

Thu, 14 Apr 2016 04:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दलित प्रेरणा स्थल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को दलित प्रेरणा स्थल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्मारक के रखरखाव के लिए बनी समिति की सहमति लेकर प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि स्मारक परिसर में साफ-सफाई  और पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है। बसपा समर्थकों ने भी डॉ. अंबेडकर की जयंती पर स्मारक में प्रवेश निशुल्क करने की मांग की थी।
विज्ञापन


डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर महामाया फ्लाईओवर के आगे सेक्टर-95 में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने प्रबंधन, पार्किंग और डायवर्जन का प्लान जारी किया है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चिल्ला/ डीएनडी/ टी-सीरीज  की ओर से बसों, बड़े वाहनों अथवा कार से आने वाले लोगों को दलित प्रेरणा स्थल के विपरीत एपीजे स्कूल के गेट के पास मुख्य मार्ग पर बने फुट ओवर ब्रिज के आगे बनाए गए ड्रॉपिंग प्वाइंट पर सवारियां उतारनी होंगी। यह से लोग फुटओवर ब्रिज से सड़क पार कर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


वहीं यहां सवारियां उतारने के बाद बड़े वाहनों/ बसों को महामाया फ्लाईओवर के आगे से बाएं मुड़कर एमिटी स्कूल सेक्टर-44 गोलचक्कर से दाएं मुड़कर सेक्टर-44, 96, 97, 98 की सड़क पर एक लाइन में सड़क के समानांतर पार्क करना होगा। वहीं कार और दोपहिया वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर के आगे महामाया फलाईओवर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक लाइन में पार्क करेंगे।

आवश्यकता पड़ने पर होगा रूट डायवर्जन

दलित प्रेरणा स्थल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं, कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सेक्टर-37/ नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे/ सरिता विहार दिल्ली की ओर से बसों, बड़े वाहनों अथवा कार से आने वाले लोग गंदा नाला होटल कट के पास बनाये गए ड्रॉपिंग पॉइंट पर सवारियां उतारेंगे। वाहन चालक चाहें तो महामाया फ्लाईओवर के लूपों से घूम कर सेक्टर-94 गौशाला की ओर बनी सड़कों पर एक लाइन में सड़क के समानांतर भी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं।

इसके अलावा यहां से आने वाले कार और दोपहिया वाहनों को सेक्टर-94 गौशाला की ओर बनी सड़कों पर अथवा सेक्टर 15ए/ डीएनडी से यू-टर्न लेकर फिल्म सिटी फ्लाईओवर के आगे महामाया की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस के निर्देशन में एक लाइन में गाड़ियां पार्क करनी होगी।

आवश्यकता पड़ने पर होगा रूट डायवर्जन
चिल्ला की ओर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ने या मार्ग अवरुद्ध हो जाने सूरत में यहां से ट्रैफिक को सेक्टर-15ए के कोने से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले लूप से रजनीगंधा चौक, अट्टा पीर चौक, सेक्टर-37 चौक, महामाया फ्लाई ओवर होते हुए आगे निकलना होगा।

डीएनडी की ओर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ने या मार्ग अवरुद्ध हो जोन की सूरत में यहां के ट्रैफिक को रजनीगंधा चौक, अट्टा पीर चौक, सेक्टर 37 चौक से होते हुए महामाया से आगे निकलना होगा।

महामाया फ्लाईओवर की ओर से चिल्ला की ओर आने वाले मार्ग पर यदि यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ जाए अथवा मार्ग अवरुद्ध हो जाए तो वहां के ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 चौक, अट्टा पीर, रजनीगंधा चौक, नया बांस, गोलचक्कर, सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

नो वेटिंग नो पार्किंग नो हाल्ट

दलित प्रेरणा स्थल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
महामाया फ्लाईओवर गंदा नाला से चिल्ला रेडलाइट तक दोनों ओर नो-वोटिंग/, नो-पार्किंग (निर्धारित पार्किंग के अतिरिक्त) नो-हाल्ट जोन रहेगा । इस क्षेत्र में उक्त का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस एमवीएक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करेगी।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को दलित प्रेरणा स्थल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्मारक के रखरखाव के लिए बनी समिति की सहमति लेकर प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि स्मारक परिसर में साफ-सफाई  और पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है। बसपा समर्थकों ने भी डॉ. अंबेडकर की जयंती पर स्मारक में प्रवेश निशुल्क करने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें