फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल ने शपथ भूलाकर तमाशा बैठक में गुमराह किया'

Tue, 26 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने कहा है कि सस्ती लोकप्रियता की खातिर दिल्ली सरकार सेंट्रल पार्क में तमाशा कैबिनेट की बैठक की है।संवैधानिक दृष्टि से कैबिनेट में निर्णय होने से पूर्व हर चर्चा गोपनीय होती है।
विज्ञापन


सार्वजनिक रूप से कैबिनेट की बैठक करना संविधान की अवहेलना सरीखा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि पार्क में लोगों के बीच में तमाशा कैबिनेट बैठक कर मुख्यमंत्री ने गुमराह किया।

उनके मुताबिक केजरीवाल सिर्फ भोले-भाले लोगों को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार की योजनाओं और कार्य प्रणाली पर जमकर हमला बोला।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली को गहरा आघात पहुंचाया गया

केजरीवाल यह भी भूल गए हैं कि मुख्यमंत्री या मंत्री पद की शपथ लेते समय एक गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। लेकिन वे सब भूल चुके हैं।

अपनी विवादों भरी राजनीति के चलते केजरीवाल ने ना सिर्फ केंद्र और दिल्ली सरकार के संबंधों को खराब किया है बल्कि दिल्ली की पूर्ण राज्य की मांग को भी गहरा आघात पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी राजनीतिक दल दिल्ली सरकार के लिए पूर्ण अधिकारों की मांग करते रहे हैं।लेकिन जिस तरह केंद्र सरकार से टकराव की स्थितियां पैदा की जा रही हैं ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में पूर्ण अधिकारों वाली सरकार की मांग को धक्का लगना स्वाभाविक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें