फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर भिड़े दो समुदाय,धारा 144 लागू

Mon, 25 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अटाली गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर सोमवार को दो समुदाय आपस में भिड़ गए। निर्माण का विरोध कर रहे एक समुदाय के लोगों ने धार्मिक स्थल में आग लगा दी।
विज्ञापन


आग लगने की बात पता चलते ही दूसरे समुदाय के लोग भी इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने हाथापाई करने की कोशिश की।

झड़प में कई ग्रामीण घायल हो गए। बवाल पर तो काबू पा लिया गया लेकिन तनाव देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालातों को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गांव में एक समुदाय के लोगों ने कुछ दिन पहले धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू किया था। तब दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था।

धार्मिक स्थल पर कोर्ट में हुई थी सुनवाई

इस पर धार्मिक स्थल बनाने वाले समुदाय के लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद धार्मिक स्थल बनाए जाने के पक्ष में फैसला सुनाया।

फैसला आने के बाद इस समुदाय के लोगों ने बीते बृहस्पतिवार की रात दोबारा धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध करते हुए शुक्रवार सुबह एकजुट हो गए और निर्माण रुकवा दिया। पुलिस ने बीच में पड़कर किसी तरह मामला शांत कराया था।

इसके बाद से गांव में तनाव व्याप्त था। निर्माण का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उन्होंने एडीसी से मुलाकात कर निर्माण रूकवाने की मांग भी की है। सोमवार को दोबारा निर्माण शुरू करने पर तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

निर्माण स्थल तोड़ने की हुई कोशिश

गुस्साए लोगों ने दूसरे समुदाय के निर्माण स्थल को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन सीमेंटिड पिलर होने की वजह से तोड़फोड़ नहीं हो पाई।

जिसके बाद लोगों ने वहां लगे शेड में आग लगा दी। आगजनी की सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया और तनाव की आग पूरे गांव में फैल गई। करीब आधा घंटा दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।

सूचना मिलते ही डीसीपी भूपेंद्र सिंह, एसीपी गजेंद्र और छांयसा एसएचओ बाबूलाल पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराते हुए उनका पक्ष जाना। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने बचाव में बल प्रयोग भी किया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

दोनों पक्षों के मौजिज लोगों को लेकर शांति के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में रहे इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें